Session 2020-2021
Mr. Pawan Kumar | Nodal Officer | |
Mr. Rajesh | NCC Officer | |
Dr. Jogesh | NSS Incharge |
Activities
11.01.2021 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह एन.एस.एस., एन.सी.सी., संस्कारशाला क्लब एवं रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया। कार्यक्रम में एक वृक्ष के ऊपर रोड सेफ्टी से संबंधित सिंबल्स को लटकाया गया एवं एक नुक्कड़ नाटिका का मंचन में किया गया।
12.01.2021 को 32 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का दूसरा दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया, हेलमेट रैली निकाली गयी। इस कार्यक्रम में सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां चलायी गयीं।

Mr. Pawan Kumar
Nodal Officer


14.01.2021 मकर सक्रांति का त्यौहार मनाया गया। इसमें संस्कारशाला क्लब, एन.सी.सी., एन.एस.एस. और रोड सेफ्टी क्लब एवं बाकि स्टाफ के सदस्यों ने जरूरतमंदों एवं गरीब तबके के लोगों में वितरित करने के लिए दाल और चावल के 2-2 किलो के 100 पैकेट बनाए गएI
“भारत में सड़क सुरक्षा: युवा शक्ति के माध्यम से परिवर्तन लाना” के विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब, एन.एस.एस., एन.सी.सी. और संस्कारशाला क्लब के सहयोग से आयोजित वेबिनार के मुख्य वक्ता श्री सतीश कुमार वत्स, डी.एस.पी. (हेडक्वार्टर), जिला पानीपत रहे।


संस्कार शाला क्लब एवं एन.एस.एस के विद्याथियों के लिए ट्रैफिक सिम्बल्स को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया करीब 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। फर्स्ट रेस्पोंडर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ. सोनिया शर्मा थी।
32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन दिवस के उपलक्ष्य में कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटिका का मंचन किया गया।